फाल्गुन मेला 26

राज्य पुलिस के दिशा-निर्देश व जिला प्रशासन की बेहतरीन प्रशासनिक व्यवस्थाओं सेश्याम भक्तों को हो रहे सुगम दर्शन।

Spread the love

खाटूश्याम जी फाल्गुनी लखी मेला 2026

जिला प्रशासन की बेहतरीन प्रशासनिक व्यवस्थाओं सेश्याम भक्तों को हो रहे सुगम दर्शनसीकर, 25 फरवरी। खाटू श्याम जी का फाल्गुनी लखी मेला 2026 अपने परवान पर है, जिसमें देशभर से लाखों श्याम भक्त बाबा श्याम के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा के निर्देश में जिला प्रशासन द्वारा मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए अभूतपूर्व व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे भक्तों को सुगम, सुरक्षित और सुखद दर्शन प्राप्त हो रहे हैं। अब तक कुल 6,67,643 श्रृद्धालु बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त कर चुके हैं। बाबा श्याम का मुख्य मेला 27 फरवरी एकादशी को आयोजित होगा। इस दिन बाबा श्याम रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगे जिसे लेकर श्रृद्धालुओं में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिल रही है। जिला कलेक्टर शर्मा के निर्देश पर विशेष रूप से नगर पालिका द्वारा मेला परिसर में बेहतरीन साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पर्याप्त कचरा पात्र लगाए गए हैं, अतिरिक्त ऑटो टीपर तैनात किए गए हैं, और डोर-टू-डोर होटल तथा ढाबों के कचरे के निस्तारण के लिए टेंडर आधारित व्यवस्थाएं की गई है, जिससे प्रतिदिन नियमित सफाई और कचरा संग्रहण हो रहा है। साथ ही, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के कैडेट्स मंदिर परिसर में दिव्यांगजन एवं वृद्ध श्याम भक्तों को व्हीलचेयर पर बैठाकर बाबा श्याम का सुगम दर्शन करवा रहे हैं, जो भक्तों के लिए अत्यंत सराहनीय सेवा है।जिला कलेक्टर ने बताया कि मेले की समग्र मॉनिटरिंग 44 डिजिटल स्क्रीनों और श्याम सारथी ऐप,पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। इस पोर्टल पर पार्किंग, मेडिकल कैंप, ऑनलाइन रूट दर्शन, भंडारा एवं विभिन्न पासों की अनुमति एक ही स्थान पर उपलब्ध है। मुख्य अप्रोच सड़कों पर लगाए गए क्यूआर कोड स्कैनर्स से श्रृद्धालु आसानी से पार्किंग स्थलों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं, जिससे परिवहन और दर्शन में बड़ी सुगमता आई है। क्यूआर कोड के माध्यम से भक्तों को सटीक जानकारी प्राप्त हो रही है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य: मेले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 14 मेडिकल बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां थके-हारे श्रृद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं। कुल 31 एंबुलेंस (जिनमें 8 बाइक एंबुलेंस शामिल) तैनात हैं, और मुख्य पार्किंग स्थलों पर एंबुलेंस एवं फायर ब्रिगेड की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। रसद विभाग एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिलावटी भोजन, एक्सपायरी डेट वाले सामान एवं समय-सीमा पार खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर लगातार जांच की जा रही है। ऐसे सामान को नष्ट करवाया जा रहा है तथा दोषियों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। भंडारा संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि भक्तों को बैठाकर ही भोजन परोसें तथा केवल स्टील के बर्तन या बायोडिग्रेडेबल डिस्पोजेबल प्लेट का उपयोग करें। रींगस से खाटू तक पैदल पथ पर कारपेट बिछाया गया है, मेला क्षेत्र में पर्याप्त एलईडी एवं हाई मास्क लाइट्स से रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था, 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के साथ ही, ई-रिक्शा के लिए अलग—अलग जोन एवं निर्धारित रूट चार्ट, मुख्य पार्किंग पर सीसीटीवी कैमरे तथा चार नियंत्रण कक्ष से मेले की निरंतर मॉनिटरिंग करने की व्यवस्थाएं की गई हैं।मेले में स्काउट-गाइड की अनुकरणीय सेवा:राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में बाबा श्याम के फाल्गुन मेले में राज्य स्तरीय सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा के नेतृत्व में 700 रोवर-रेंजर 12-12 घंटे सेवाएं दे रहे है।सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा के नेतृत्व में संचालित इस शिविर में स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर बढ़-चढ़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सेवा शिविर 21 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए स्वयंसेवक सहभागिता निभा रहे हैं।मेले में उमड़ रही श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच स्काउट-गाइड पूरी मुस्तैदी से व्यवस्था संभाल रहे हैं। सेवा शिविर में खोया-पाया केंद्र का संचालन, पूछताछ व्यवस्था, वृद्धजनों की सहायता, प्राथमिक उपचार, जनसेवा, श्रृद्धालुओं की लाइनों को सुव्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाना तथा अन्य आवश्यक सहयोग कार्य किए जा रहे हैं। स्वयंसेवक अनुशासन, समर्पण और सेवा भावना का उत्कृष्ट परिचय दे रहे हैं। सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा के निर्देशन में सेवा दल पूरी सजगता के साथ कार्य करते हुए श्रृद्धालुओं को हर संभव सहयोग प्रदान कर रहे है तथा व्हील चैयर के द्वारा श्रृदालुओं को पूरी निष्ठा के साथ दर्शन करवा रहे है। फाल्गुन मेले के इस पावन अवसर पर स्काउट-गाइड की सेवा भावना श्रृद्धालुओं के लिए संबल बनी हुई है और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से दर्शा रही है।उन्होंने बताया कि बुधवार को राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड के स्काउट को मन्दिर परिसर में एप्पल का फोन मिला जो पूछताछ कार्यालय में जमा करवाया गया जिसकों जिस श्याम भक्त का फोन था उसकी पहचान पूछकर श्याम भक्त को सौंपा गया।जनसंपर्क विभाग द्वारा योजनाओं का प्रचार-प्रसार:सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान द्वारा राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पम्पलेट, “बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान” बुकलेट सहित प्रचार सामग्री का वितरण किया जा रहा है। श्रृद्धालुओं को योजनाओं की जानकारी देकर सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *