खाटू श्यामजी फाल्गुनी मेले में प्रशासन की बेहतरीन व्यवस्थाओं से श्रृद्धालुओं को सुगम दर्शन।

Spread the love

अपवाहों एवं भ्रामक दावों से रहें सावधान – मेला मजिस्ट्रेट मोनिका सामोर

सीकर, 22 फरवरी। खाटू श्यामजी फाल्गुनी मेले में इस बार प्रशासन द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के कारण श्याम भक्तों को सुगम एवं शीघ्र दर्शन प्राप्त हो रहे हैं।

मेला मजिस्ट्रेट एवं दांतारामगढ़ एसडीएम  मोनिका सामोर ने बताया कि रींगस से पैदल मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं को रींगस से खाटू तक लगभग 17 किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त प्रशासन की सुचारु व्यवस्थाओं के कारण खाटू में मंदिर परिसर तक अधिकतम 3-4 किलोमीटर का ही अतिरिक्त मार्ग तय करने पर श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर पा रहे हैं। इस प्रकार कुल मिलाकर रींगस से मंदिर परिसर तक 20-22 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद भी भक्तों को सुगम दर्शन प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि एकादशी एवं द्वादशी के दिन यह रूट अधिकतम रिंगस से मंदिर परिसर तक लगभग 26-28 किलोमीटर तक का हो सकता है

उन्होंने अपील की है कि श्रद्धालु अफवाहों एवं भ्रामक दावों पर ध्यान न दें तथा प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। प्रशासन निरंतर प्रयासरत है कि सभी श्याम भक्तों को शांतिपूर्ण एवं सुगम दर्शन प्राप्त हो सकें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *