Spread the love

खाटूश्यामजी लख्खी मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाहनों के प्रवेश और निकास के अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं:

● जयपुर/रींगस मार्ग: छोटे वाहन शाहपुरा कट (NH-52) से मुख्य पार्किंग जाएंगे। रोडवेज और रुट की बसें हनुमान वाटिका (चौमू बाईपास) से बस स्टैंड पहुंचेंगी। निकास हनुमानपुरा तिराहा होते हुए मण्ढ़ा तिराहा पर होगा।

● सीकर/पलसाना मार्ग: वाहन सांवलपुरा पुलिया से किसान गौशाला पार्किंग पहुंचेंगे। इनका निकास अलोदा-गोवटी रोड की तरफ से होगा।

● नो व्हीकल जोन: खाटूश्यामजी कस्बा और रींगस रोड को पूर्णतः नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है ताकि पैदल यात्रियों को परेशानी न हो।