खाटूश्यामजी में 25 हजार से अधिक वाहनों के लिए रंग-कोडेड नि:शुल्क पार्किंग
Spread the love

खाटूश्यामजी धाम पर प्रतिदिन पहुंचने वाले करीब 25 हजार से अधिक वाहनों की पार्किंग के लिए चार बड़े नि:शुल्क पार्किंग स्थल विकसित किए गए हैं, जिन्हें रंग-कोडेड जोन में विभाजित किया गया है। इसके तहत बावन बीघा पार्किंग को पीले रंग में, सांवलपुरा पार्किंग को हरा, लामिया रोड़ पार्किंग को नीला और दातारामगढ़ पार्किंग को गुलाबी रंग कोड दिया गया है और इनके क्यूआर कोड तैयार कर प्रसारित किए जा रहे हैं ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालु आसानी से अपने वाहन यहां पार्क कर सकें। इसके साथ ही इन चारो पार्किंग के उपर इन्हीं के कोड रंगों वाले बड़े बैलून लगाए जा रहे हैं ताकि दूर से ही श्रद्धालु इनकी दिशा को जान सकें।