*
सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि मंदिर परिसर और प्रमुख प्रवेश द्वारों पर 44 डिजिटल एलईडी स्क्रीन स्थापित की गई हैं, जिन पर दर्शन की अनुमानित प्रतीक्षा अवधि, पार्किंग उपलब्धता, सुरक्षा निर्देश, आपातकालीन नंबर, आरती समय और मौसम अलर्ट प्रदर्शित होंगे। गुमशुदा व्यक्तियों और सामान की जानकारी भी लाइव प्रसारित की जाएगी। इसके साथ ही QR कोड आधारित मार्गदर्शन प्रणाली श्रद्धालुओं को आसान नेविगेशन में मदद करेगी।
12 पुलिस सहायता बूथ बनेंगे मददगार
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार मेला परिसर में 12 स्थानों पर पुलिस सहायता बूथ स्थापित किए गए हैं जो कि आपस में लेंडलाइन फोन और वायरलेस सुविधायुक्त रहेंगे। यहां पर श्रद्धालुओं को किसी भी तरह समस्या होने पर त्वरित सहायता मिलेगी। यहां पर किसी के परिजन अथवा सामान के खोने या पाने की स्थिति में भी सूचना दी जा सकेगी। यहां नियुक्त कार्मिक श्रद्धालुओं की जरूरत के अनुसार सूचना संप्रेषण में मदद करेंगे।ड से मिलेगी सहायता* सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि मंदिर परिसर और प्रमुख प्रवेश द्वारों पर 44 डिजिटल एलईडी स्क्रीन स्थापित की गई हैं, जिन पर दर्शन की अनुमानित प्रतीक्षा अवधि, पार्किंग उपलब्धता, सुरक्षा निर्देश, आपातकालीन नंबर, आरती समय और मौसम अलर्ट प्रदर्शित होंगे। गुमशुदा व्यक्तियों और सामान की जानकारी भी लाइव प्रसारित की जाएगी। इसके साथ ही QR कोड आधारित मार्गदर्शन प्रणाली श्रद्धालुओं को आसान नेविगेशन में मदद करेगी।
